जमीन विवाद में मां और पुत्र पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस मामले की जांच में है जुटी

WhatsApp Channel Join Now
जमीन विवाद में मां और पुत्र पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,पुलिस मामले की जांच में है जुटी


अररिया 20 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के जोकीहाट प्रखंड के बारा गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात हमलावरों द्वारा मां और उसके बच्चे पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त शमशाद और उसके भाई दिलशाद पिता इब्राहीम को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी जोकीहाट थाना क्षेत्र के नौआ ननकार वार्ड संख्या 12 का रहने वाला है।इस बात की जानकारी मंगलवार को जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने दी।

जोकीहाट थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीती देर शाम एक महिला एवं उसके नाबालिग पुत्र को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। दोनों घायलों को पहले इलाज हेतु अररिया सदर अस्पताल लाया गया,जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत को गंभीर देखते हुए पूर्णिया राजकीय चिकित्सा अस्पताल भेजा गया,जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया में पारिवारिक जमीनी विवाद प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में जोकीहाट थाना में कांड संख्या 426/26, दिनांक 20.10.2026, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।मामलेनमें दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जिनसे पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय हो कि बीती देर शाम गोली लगने से खुशनब खातून और उसका बच्चा घायल हो गया था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को पहले जोकीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, खुशनब खातून राजाबुल की पुत्री है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके बारा इस्तेमरारा गांव आई थी। सोमवार देर शाम वह बच्चे को लेकर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी।गोली बच्चे के दाहिने हिस्से में लगी और पेट से होते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद गोली खुशनब खातून घायल हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764025 Articles

Share this story