शगुन ज्वैलर्स भीषण चोरीकांड मामले में एसआईटी ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शगुन ज्वैलर्स भीषण चोरीकांड मामले में एसआईटी ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार


शगुन ज्वैलर्स भीषण चोरीकांड मामले में एसआईटी ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार


अररिया 28 नवम्बर(हि.स.)। अररिया में 18 नवम्बर की रात गैस कटर से शटर काटकर शगुन ज्वैलर्स में हुए भीषण चोरी कांड मामले में गठित एसआईटी ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्यों को झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने साहेबगंज राधानगर थाना क्षेत्र के खुट्टी टोला उत्तरी पलास गाछी के 36 वर्षीय बदरुद्दीन उर्फ बदरा और झारखंड साहेबगंज जिला के तीन पहाड़ के रहने वाले 27 वर्षीय विजय कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है।अब तक पुलिस ने इस चोरी कांड में कुल चार अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी के 5 किलो 330 ग्राम चांदी के गहने,बर्तन एवं सोने के अन्य आभूषणों की बरामदगी कर चुकी है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के रहने वाले दो सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी।

शगुन ज्वैलर्स चोरी कांड मामले में अररिया नगर थाना में कांड संख्या 568/26 दिनांक 19.11.2026 बीएनएस की धारा 334(1),303(2),317(2),317(5),61(2),111,3(5) के तहत दर्ज की गई है।मामले के उद्भेदन को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में एसपी जितेन्द्र कुमार ने एसआईटी का गठन किया।गठित एसआईटी सीसीटीवी फुटेज के आकलन,वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के साथ मानवीय सूचना संकलित करते हुए लगातार पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई शहरों में आरोपितों की गिरफ्तारी और समानों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किए गए आरोपितों की छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,एसआई अमित कुमार और डीआईयू की टीम मौजूद थे।पुष्टि एसपी जितेन्द्र कुमार ने की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784510 Articles

Share this story