मरिया धार में मिला दो शव,बहकर आने की आशंका,पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
मरिया धार में मिला दो शव,बहकर आने की आशंका,पुलिस जांच में जुटी


अररिया 06 अगस्त(हि.स.)। बांसवाड़ी और झमटा से होकर बहने वाली मरिया धार में गुरुवार दोपहर दो अज्ञात शव पानी में तैरता हुआ मिला।दो-दो शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार दोपहर कुछ युवक मरिया धार में मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे दो शवों पर पड़ी।युवकों ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और फिर नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शवों को पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

वार्ड सदस्य एजाज आलम ने यह भी बताया कि उनके पंचायत या गांव से किसी व्यक्ति के लापता होने की कोई सूचना नहीं मिली है।ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों शव पानी के बहाव के साथ किसी अन्य स्थान से मरिया धार तक पहुंचे होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story