छपरा में एबीवीपी का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग में नई नगर इकाई गठित

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 02 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभाग प्रमुख डॉ बबीता वर्धन के मार्गदर्शन में छपरा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में डॉ जया पांडे को नगर अध्यक्ष, डॉ नीतू सिंह व डॉ गौरव कुमार को उपाध्यक्ष तथा अर्पित सिंह को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही शिवम मिश्रा, रंकित सिंह, राहुल पासवान और प्रिया कुमार को नगर सह मंत्री, राकेश शर्मा को एसएफडी संयोजक, सनी कुमार को एग्री विज़न संयोजक, विश्वास कुमार को कोषाध्यक्ष और आदित्य प्रसाद को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पूनम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story