सारण में झपट्टा मार गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण में झपट्टा मार गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार


सारण में झपट्टा मार गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार


सारण, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले की अमनौर थाना पुलिस और एसआईटी ने अंतरजिला झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो बाइक पर सवार होकर महिलाओं से गहनों की छिनतई करते थे। इनके पास से 51.02 ग्राम सोने जैसे आभूषण और एक छोटा गैस सिलेंडर बरामद किया गया है।

पिछले कुछ दिनों में अमनौर बाजार, तरैया, मशरख और दाउदपुर थाना क्षेत्रों में छिनतई की कई वारदातें सामने आईं। इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी, जिसके बाद अमनौर थाना कांड संख्या-56/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मढ़ौरा एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

इस टीम में अमनौर, तरैया थाना और जिला आसूचना इकाई के अधिकारियों को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को दबोच लिया। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान मनीष कुमार मिश्रा और मणिकांत कुमार जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त मनीष मिश्रा पर पहले से भी कई जिलों मामला दर्ज हैं । पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और छिनतई के सामान खरीदने वालों का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story