सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत


सहरसा, 23 मई (हि.स.)। सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। दोनों बच्चों की पहचान जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली टोला मानिकपुर पट्टी वार्ड नंबर 9 निवासी जयकुमार सादा के ढाई वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार एवं राम कुमार सादा की दो वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों बच्चे शनिवार की सुबह खेलने के क्रम में लापता हो गए थे। परिवार वाले आस पास के गांव में मजदूरी करने गये थे। वापस घर आने पर बच्चे को नही देख सभी अपने अपने बच्चे की खोजबीन करने लगे। कहीं अता पता नही चलने पर संदेह होने पर घर के पास ही पानी भरे गढ़े में ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन करने पर दोनों बच्चे को बरामद किया गया। दोनों बच्चों की पानी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरघट ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पतरघट पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सहरसा में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story