चेकपोस्ट पर नाकेबंदी में फंसे नशा कारोबारी, 28 ग्राम स्मैक व नकदी के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चेकपोस्ट पर नाकेबंदी में फंसे नशा कारोबारी, 28 ग्राम स्मैक व नकदी के साथ दो गिरफ्तार


कटिहार, 09 नवंबर (हि.स.)। जिले के रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महानंदा चेकपोस्ट के समीप से 28 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से मादक पदार्थ के अलावा 1,300 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से स्मैक की खेप लेकर कटिहार जिले की सीमा में दाखिल हो रहे थे।

रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर महानंदा चेकपोस्ट की तरफ आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस बल के साथ चेकपोस्ट पर विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों संदिग्ध युवक अचानक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों में अमदाबाद थाना क्षेत्र के दिल्ली दीवानगंज निवासी रोहित कुमार सिंह (19) तथा रोशना थाना क्षेत्र के लाभा निवासी मो. इरफान (18) है। पुलिस ने मादक पदार्थ व नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story