रानीगंज पुलिस ने कुख्यात रोबिन यादव को तीन हथियार के साथ किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रानीगंज पुलिस ने कुख्यात रोबिन यादव को तीन हथियार के साथ किया गिरफ्तार


अररिया 26 अक्टूबर(हि.स.)। जिले की रानीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कुख्यात रोबिन यादव उर्फ प्रिंस रॉबिन को उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। रोबिन और उसके साथी के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा और एक पिस्टल के साथ उनके एंड्रॉयड मोबाइल को बरामद किया।

रोबिन यादव उर्फ प्रिंस रोबिन रानीगंज थाना के बेलसरा गांव का रहने वाला है। रोबिन के साथ गिरफ्तार हुआ उनका साथी कुंदन कुमार भी बेलसरा गांव का हो रहने वाला है।

रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की।मामले को लेकर रानीगंज थाना में कांड संख्या 355/2026 धारा 25(1-बी)ए,26 और 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,एसआई अभिषेक कुमार,अजय कुमार,राकेश कुमार के साथ रानीगंज थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने सोमवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए बताया कि रोबिन यादव उर्फ प्रिंस रॉबिन एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ रानीगंज और भरगामा थाना में संगीन मामलों में डेढ़ दर्जन के करीब कांड दर्ज है।पुलिस इन्हें काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story