111 ग्राम स्मैक और सवा दो लाख रुपये के साथ हीरा और गुड्डू गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
111 ग्राम स्मैक और सवा दो लाख रुपये के साथ हीरा और गुड्डू गिरफ्तार


अररिया 26 अगस्त(हि.स.)।

अररिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैयारी वार्ड संख्या 13 स्थित 30 वर्षीय शाहबाज आलम उर्फ हीरा के घर छापेमारी कर 111 ग्राम स्मैक और सवा दो लाख रुपये नगद और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने स्मैक कारोबार में साथ देने वाले 24 वर्षीय हिदायतुल्ला उर्फ गुड्डू पिता मो. मोकीमउद्दीन को भी मौके से रंगेहाथ गिरफ्तार किया।जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने नगर थाना में आयोजित बुधवार को प्रेस वार्ता में दी।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि नगर थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गैयारी वार्ड संख्या 13 में हीरा और गुड्डू के द्वारा घर में स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों के कारोबार को अंजाम दिया जाता है।

सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,एसआई अमित कुमार,पूनम कुमारी,एएसआई पुष्कर कुमार सिंह और डीआरयू की एक विशेष टीम छापेमारी के लिए गठित की।छापेमारी दल के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत एसओपी का पालन करते हुए शाहबाज आलम उर्फ हीरा के घर छापेमारी की गई तो वहीं से हिदायतुल्ला उर्फ गुड्डू को पकड़ा गया और घर की तलाशी लेने पर 111.01 ग्राम स्मैक,दो लाख 25 हजार रूपये नगद,दो मोबाइल बरामद किया गया।

मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 446/26 धारा 8(सी),21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार शाहबाज आलम उर्फ हीरा के खिलाफ पूर्णिया और अररिया जिला में कई कांड दर्ज हैं।वहीं हिदायतुल्ला उर्फ गुड्डू के खिलाफ भी अररिया जिला में कांड दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story