स्मैक के साथ सहरसा के दो युवक गिरफ्तार
अररिया 03 जून(हि.स.)। अररिया की नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोढ़ी चौक से चंद्रा चौक जाने वाली नहर रोड पर कार्रवाई करते हुए सहरसा के दो युवक को 708.7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किया गया युवक सहरसा जिला के बलुआ हाट के सरोजा वार्ड संख्या नौ के रहने वाले 27 वर्षीय रंधीर कुमार पिता गणेशी यादव और सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव के 26 वर्षीय गुड्डू कुमार पिता लक्ष्मण यादव है।
पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की बुधवार की शाम सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास स्मैक के साथ मोबाइल और अन्य समान बरामद किया गया है।
छापेमारी दल में नगर थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार,जितेंद्र प्रसाद,रामलखन चौधरी,गठित एसटीएफ के साथ नगर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

