दुष्कर्म मामले में दो आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

WhatsApp Channel Join Now
दुष्कर्म मामले में दो आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण


दुष्कर्म मामले में दो आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण


दुष्कर्म मामले में दो आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण


सारण, 14 मई (हि.स.)। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन और पुलिस की निरंतर दबिश के कारण मामले के शेष दो मुख्य अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

इससे पूर्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को पहले ही निरुद्ध कर लिया था। मामला 10 मई 2026 की रात का है, जब पीड़िता के परिजनों ने एकमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन हेतु एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और बढ़ते दबाव के कारण फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों कोहरगढ गांव निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र निशांत कुमार सिंह और भोड़ोपुर गांव निवासी विजय शंकर सिंह का पुत्र प्रदीप कुमार सिंह ने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मीडिया और आमजन से पीड़िता की गोपनीयता और सम्मान बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें ताकि अपराध मुक्त समाज की दिशा में कार्य किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story