आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्त 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार, आभूषण बरामद
भागलपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी का आभूषण बरामद बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि बीते 17 अगस्त को सूचना प्राप्त हुआ कि तिलकामांझी थानान्तर्गत हटिया रोड़ स्थित सुरेन्द्र कुमार लालबाग के ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना कारित किया गया है। जिनके लिखित आवेदन के आधार पर तिलकामांझी थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
घटित घटना का सफल उद्दभेदन, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई आभूषणों की बरामदगी नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, डी०आई०यू० टीम भागलपुर एवं तिलकामांझी थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तथा आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज की जांच की गई, जिसके उपरांत सी०सी०टी०वी० फूटेज में दिख रहे दो संदिग्ध अपराधकर्मियों की पहचान की गई।
उक्त दोनों की संलिप्तता की जांच तथा स्थानीय सूत्रों से पहचान सुनिश्चित करते हुए इनके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में प्राप्त साक्ष्यों, तकनिकी अनुसंधान, डाटाबेस से फोटो मिलान एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराधकर्मी ईशाकचक थाना अन्तर्गत छुपे हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में गठित टीम के द्वारा ईशाकचक थाना क्षेत्र से मो अफसार उर्फ प्याऊ को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार करते हुए ईशाकचक थाना बुधवार को मामला दर्ज कर चोरी किये गये आभूषण एवं बरामद अवैध कटटा के संबंध में पूछ-ताछ किया गया, जिसके उपरांत इनके निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री इनके घर जानीपुर से बरामद कर इस घटना में संलिप्त मो सलमान को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते। हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

