सारण में दहेज हत्या और हत्याकांड के दो नामजद फरार आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण में दहेज हत्या और हत्याकांड के दो नामजद फरार आरोपित गिरफ्तार


सारण में दहेज हत्या और हत्याकांड के दो नामजद फरार आरोपित गिरफ्तार


सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस ने अपराधियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल की है। रसूलपुर और गरखा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संगीन अपराधों में शामिल नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रसूलपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या कांड संख्या-243/24, धारा 80(2)/3(5) बीएनएस के फरार आरोपी रंगीला प्रसाद ग्राम नवादा, रसूलपुर निवासी को छापामारी कर दबोच लिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

वहीं दूसरी ओर गरखा पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड कांड संख्या-296/25 के मुख्य आरोपी किशन राम के पुत्र दूधनाथ राम को उनके पैतृक निवास हकमा गरखा से गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story