तुलसीदास की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
अररिया, 19 अगस्त(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में बुधवार को चेतना सत्र में गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती मनाई गई।उनकी तस्वीर पर स्कूल के शिक्षकों समेत बच्चों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर चर्चा करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि सावन शुक्ल सप्तमी के दिन श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई जाती है,जो आज 19 अगस्त को पड़ा है।यह पावन पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।
युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि आज विश्व मानवता दिवस भी है। पूरी दुनिया में मानवता के कसौटी पर खड़ा उतरने के लिए मानवीय दिवस 19 अगस्त 2014 को शुरू किया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मानवीय कमियों और मानवीय कारणों के वजह से अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रधान मिथिलेश कुमार सिंह ने बच्चों को विश्व फोटोग्राफी दिवस के बारे में बतलाते हुए कहा कि इंसान ने हजारों साल पहले चित्र बनाना शुरू किया,इस बात की पुष्टि गुफाओं के भित्ति चित्र से स्पष्ट होता है। दरअसल प्रकृति ने इंसान को एक कैमरा जन्म से ही प्रदान किया और वह है उसकी आंखें। बाद में जब कैमरा का आविष्कार हुआ तो इन कैमरे की सहायता से ही फोटो चित्र के माध्यम से अपनी अपनी कलाओं को प्रदर्शित करने का मौका मिला।कार्यक्रम में हजारी प्रसाद,डॉ जगन्नाथ मिश्रा को भी याद किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

