त्रिवेणीगंज में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
त्रिवेणीगंज में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद


सुपौल, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज पुलिस ने थाना कांड संख्या 133/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 304(2), 134 एवं 3(5) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह गंभीर आपराधिक मामला है, जिसकी जांच जारी है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार, पिता उमेश राम, निवासी महेशुवा गांव, पिंटू कुमार, पिता रामकृष्ण राम, निवासी जनता रोड, त्रिवेणीगंज हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story