80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

WhatsApp Channel Join Now
80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा


80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा


80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा


पटना, 15 अगस्त (हि.स.)। 80वेंlस्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने देशवासियों और बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्रता मिली। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story