सारण जिलाधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली

WhatsApp Channel Join Now
सारण जिलाधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली


सारण जिलाधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली


सारण जिलाधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली


सारण, 12 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सारण जिला मुख्यालय में एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में तरैया विधायक जनक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी व निजी विद्यालयों के 400 से अधिक बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए। म्युनिसिपल चौक से शुरू होकर यह रैली थाना चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक पहुंची, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रीय एकता के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story