प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


सहरसा, 27 मई (हि.स.)।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी सहरसा द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि वे आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे।

उन्होंने देश में लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास एवं धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। देश में बड़े-बड़े बांध, कारखाने, वैज्ञानिक संस्थान एवं आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। बच्चों के प्रति उनके स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। आज उनके विचार और आदर्श देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित नेहरू के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए देश में भाईचारा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिसमें पंकज कुमार सिंह, उदय गुप्ता, बैद्यनाथ झा,मोहम्मद ख्वाजा आलम, मोहम्मद नईमुद्दीन, सुमन कुमार राम, मंगल झा, भारत झा,वीरेंद्र पासवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद सुल्तान सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story