पुण्यतिथि पर प्रमोद महाजन को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बिहपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो एवं संचालन उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने किया। जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि इस मौके पर जिला महामंत्री प्रभु नंदन चौधरी, दिनेश यादव, अभय राय, रूपेश रूप, ईं गौरव, चंद्रकांत चौधरी, मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह, रंजीत गुप्ता और ब्रजेश शर्मा नागर आदि ने कहा कि प्रमोद महाजन उन विरले नेताओं में थे, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों ही क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके विचारों में स्पष्टता, कार्यशैली में दक्षता और नेतृत्व में दूर दृष्टि थी, जिसने भारतीय राजनीति में आधुनिक सोच, तकनीक के उपयोग और प्रभावी संवाद की एक नई परंपरा को स्थापित किया। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा देने वाले मार्गदर्शक थे। जिन्होंने अनेक कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर किया।

इस मौके पर बिहपुर विस के सभी छह मंडलों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता ने कहा कि उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि प्रतिबद्धता, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण से ही स्थायी परिवर्तन संभव होता है। प्रो गौतम ने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी संकल्प लें कि उनके आदर्शों, कार्यसंस्कृति और राष्ट्रनिष्ठा को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story