ऑपरेशन सिंदूर के वीर चक्र से सम्मानित सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को छपरा में दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 10 मई (हि.स.)। जिले की मिट्टी के गौरव और सीमा सुरक्षा बल के योद्धा सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज जिन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया है । उन

के प्रथम बलिदान दिवस पर आज पूरा जिला भावुक हो उठा। शहर स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन और बीएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसएफ के आईजी मधुकर ने उस गौरवशाली और चुनौतीपूर्ण समय को याद किया जब पाकिस्तान द्वारा पहलगाम में किए गए कायराना आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि 7 मई 2025 से शुरू हुए इस साझा ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना, थल सेना और बीएसएफ ने एक साथ मिलकर दुश्मन को धूल चटाई थी। इसी ऑपरेशन के दौरान 9 मई 2025 की रात जम्मू-कश्मीर के आर.एस.पुरा सेक्टर में सीमा पार से हो रही भारी गोलीबारी के बीच सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अपनी पोस्ट की रक्षा करते हुए वे गंभीर रूप से घायल हुए और 10 मई को वीरगति को प्राप्त हुए। आईजी मधुकर ने बीएसएफ की 193 बटालियन की यात्रा और देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में बल की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा शहीद मोहम्मद इम्तियाज का बलिदान हमें गौरवान्वित करता है। बिहार सरकार उनके परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने जानकारी दी कि तब के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि और उनके एक पुत्र को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भावुक स्वर में कहा कि शहीद इम्तियाज जैसे वीरों के कारण ही देश सुरक्षित है।

वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने युवाओं से अपील की कि वे शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर किलकारी के कलाकारों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए। देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति के दौरान पूरा प्रेक्षागृह भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। समारोह में शहीद की पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियाँ और अन्य परिजन मौजूद थे। अतिथियों द्वारा शहीद की पत्नी एवं परिजनों को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र राम, विधायक छोटी कुमारी, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार, बीएसएफ कमांडेंट सुनील कुमार, आईटीबीपी कमांडेंट पीयूष पुष्कर, जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी विभा भारती सहित एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story