संवेदक एवं समाजसेवी हंसराज यादव के निधन पर शोक , लोगों ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
संवेदक एवं समाजसेवी हंसराज यादव के निधन पर शोक , लोगों ने दी श्रद्धांजलि


सुपौल, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के जाने-माने संवेदक एवं समाजसेवी हंसराज यादव के निधन से क्षेत्र में शोक है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया जाता है कि हंसराज यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक लोहिया नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

हंसराज यादव को संवेदक और समाजसेवी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से परिचितों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है। लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story