इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


किशनगंज, 19 नवंबर (हि.स.)। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार, को जिला कांग्रेस कार्यालय, किशनगंज में श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक जनाब मोहम्मद कमरूल होदा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णय और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देशहित को सर्वोपरि रखा। उनके ऐतिहासिक योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों, पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779579 Articles

Share this story