सारण में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन थानाध्यक्षों का स्थानांतरण

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 13 अगस्त (हि.स.)। जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराध पर लगाम कसने और प्रशासनिक सुगमता के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत तीन पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

नए आदेश के अनुसार गरखा थाना के थाना लेखक अनुसंधान इकाई पुलिस अवर निरीक्षक सत्यम प्रताप को अब तरैया थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं भेल्दी थाना के अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विमलेश कुमार को अमनौर थानाध्यक्ष और रिविलगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह को अवतारनगर थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन ने सभी नवनियुक्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर रिपोर्ट समर्पित करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल और मजबूत किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story