रेलवे ट्रैक पर हाथी आ जाने से छह घंटा तक ट्रेने रूकी रही

WhatsApp Channel Join Now

पश्चिम चम्पारण (बगहा),24अक्टूबर(हि.स.)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड के बीच पनियहवा रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार की देर रात वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य से एक जंगली हांथी का रेल ट्रैक पर आ जाने से इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

गेट संख्या 62 के गेटमैन के अनुसार देर रात 8:54 बजे से 10:45 बजे तक रेल परिचालन बाधित रहा,जिससे छह ट्रेन प्रभावित हुआ। ट्रैक पर हाथी के मौजूद रहने के कारण लगभग दो घंटा तक रेल यातायात पूरी तरह रुकी रही।

उसने बताया कि इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कुल छह प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रूकना पडा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।गेटमैन ने समय रहते ट्रैक पर हाथी के मौजूद होने की सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष और संबंधित अधिकारियों को दी।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वह हाथी वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य की थी ,जिससे परियोजना का काम लिया जाता था,उस हाथी का नाम

'मणिकांता' है।वह जंगल से भटककर ट्रेक पर पहुंच गई थी।वन विभाग को सूचना मिलने हाथी को ट्रैक से सुरक्षित हटाया।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story