ओरमा में गूंजा एकात्म मानववाद का संदेश, प्रशिक्षण महाभियान में जुटे कार्यकर्ता

WhatsApp Channel Join Now
ओरमा में गूंजा एकात्म मानववाद का संदेश, प्रशिक्षण महाभियान में जुटे कार्यकर्ता


सीवान, 12 अप्रैल (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत ओरमां स्थित पाटलिपुत्रा पब्लिक स्कूल में एक भव्य एवं प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की गहन जानकारी हासिल करने का आह्वान किया, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी पहुंच बनाई जा सके।

वहीं पूर्व एमएलसी सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, विकास एवं संघर्षों की यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया।

सिवान भाजपा के प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है।

जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे आगामी चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनंजय सिंह, शंभू प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह, रामाधार तिवारी, संजय प्रसाद, हीरालाल राम, कौसलेन्द्र प्रताप, दीपू सिंह चंदेल, हरेराम यादव, शिवचरण भगत, अभिषेक सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story