पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण का समादेष्टा ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 21 फरवरी (हि.स.)। सीटीएस नाथनगर के समादेष्टा ने शनिवार को पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन, परेड अभ्यास एवं शारीरिक दक्षता का गहन अवलोकन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

समादेष्टा ने प्रशिक्षण को आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं में मानसिक सुदृढ़ता, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना विकसित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान सिपाही बैरक, प्रशिक्षण कक्ष (क्लास रूम) एवं जीविका दीदी मेस का भी निरीक्षण किया गया। समादेष्टा ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रशिक्षण वातावरण को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कटिहार पुलिस द्वारा नवनियुक्त सिपाहियों को सक्षम, अनुशासित एवं जनोन्मुख पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करने हेतु गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story