भाजपा कालियागंज मंडल कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कालियागंज मंडल कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण


अररिया,29 मार्च(हि.स.)।

सिकटी विधानसभा के अंतर्गत पलासी प्रखंड के कालियागंज मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कालियागंज बाजार में किया गया।

इस प्रशिक्षण में सात प्रशिक्षकों एवं विभिन्न वक्ताओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास, विकास कार्य, संगठन विस्तार की दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन, सोशल मीडिया और बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला उपाध्यक्ष अंजुलता झा,जिला सह-कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह,अशोक चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यमूर्ति संदीप, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हुलास मालू, मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, महामंत्री सुजीत झा, संजय विश्वास, डेलीगेट दयानंद चौधरी, पंकज मंडल, मुन्ना सरदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story