भाजपा का वाजपेयी नगर और दीनदयाल नगर मंडल कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण
अररिया 22 मार्च(हि.स.)।
जिला के रामपुर स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रविवार को वाजपेयी नगर एवं दीनदयाल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में कनकलता झा, विकाश भगत, सुष्मिता ठाकुर, सुमित ठाकुर, पवन मिश्रा, नीरज कुमार झा एवं गंगा ऋषिदेव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यशैली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह मौजूद थे।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वाजपेयी नगर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल एवं दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष सनी कुमार सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

