आरपीएफ की कार्रवाई में ट्रेन के इंजन से भारी मात्रा में शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now
आरपीएफ की कार्रवाई में ट्रेन के इंजन से भारी मात्रा में शराब बरामद


बक्सर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। बक्सर में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी-आरा पैसेंजर ट्रेन के इंजन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात 63230 डाउन सवारी गाड़ी के बक्सर पहुंचते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने इंजन के मध्य भाग की तलाशी ली। ट्रेन खुलने के बाद भी जांच जारी रही। तलाशी के दौरान इंजन के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर रखी गई 750 एमएल की 121 बोतलें तथा 8 पीएम ब्रांड के 95 टेट्रा पैक बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान इंजन में छिपे तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान बख्तियारपुर निवासी गुनगुन कुमार, श्रवण कुमार और संजय कुमार के रूप में हुई। अभियान बक्सर से टुड़ीगंज के बीच रात 12:30 बजे तक चला। इसके अलावा बक्सर स्टेशन से आठ लीटर शराब के साथ मार्शल पुजारी को भी पकड़ा गया। सभी आरोपितों को रेल कोर्ट आरा भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story