नगर थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नगर थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान


अररिया, 13 जनवरी(हि.स.)।

अररिया नगर थाना पुलिस की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने पुलिस बलों के साथ अभियान चलाते हुए 52 हजार रूपये जुर्माने के रूप में वसूले।

पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में मोटरसाइकिल सवार के द्वारा हेलमेट नहीं पहनने और कागजी दस्तावेज के साथ यात्रा नहीं करने को लेकर दर्जनों वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूल की। नगर थाना पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से मोटरसाइकिल सवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस की वाहन चेकिंग अभियान को देख कई वाहन चालक अपना रास्ता बदलकर फरार हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story