यातायात डीआईजी ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
यातायात डीआईजी ने की बैठक


भागलपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने और दुर्घटना के बाद होने वाले मौत और घायलों की संख्या कम करने को लेकर भागलपुर के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में बुधवार को बिहार के यातायात डीआईजी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में बड़ी बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सहित यातायात से जुड़े पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया एसपी राजेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी और यातायात से जुड़े पुलिस पदाधिकारी एवं बांका ट्रैफिक डीएसपी और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान यातायात डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी से सड़क हादसे में कमी लाने को लेकर उचित कदम उठाए जाने की बात करते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारी पर हादसे के बाद समय से सही काम नहीं करने का आरोप भी लगाया जाता है।

हम सभी का नैतिक और कानूनी दायित्व है कि हम सभी पीड़ित को समय से मदद पहुंचाएं। ट्रैफिक डीआईजी ने यहां तक कहा कि यदि हम न्यायोचित कार्य नहीं करेंगे तो हमारी वर्दी भी जा सकती है, इससे पूर्व भागलपुर पहुंचने पर ट्रैफिक डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story