28 अगस्त की मध्य रात्रि से विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद, जलमार्ग रहेगा सहारा

WhatsApp Channel Join Now
28 अगस्त की मध्य रात्रि से विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद, जलमार्ग रहेगा सहारा


भागलपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 28 अगस्त की मध्य रात्रि से आवागमन बंद हो जाएगा पुल बंद होने के बाद लोगों के लिए जलमार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि जलमार्ग के जरिए आवागमन के लिए ज्यादातर बड़ी जहाजों का परिचालन कराया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी कम हो। हालांकि गंगा के जलस्तर पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अगर गंगा का पानी डेंजर लेवल से ऊपर पहुंचता है तो सुरक्षा के मद्देनजर नावों के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसे में जलस्तर की स्थिति के अनुसार ही जलमार्ग का संचालन किया जाएगा प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story