ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत विरोध में सड़क जाम

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत विरोध में सड़क जाम


बिहारशरीफ, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कतरीसराय थाना अंतर्गत बिलारी गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। ट्रैक्टर अवैध बालू अनलोड कर लौट रहा था। उसी दौरान पूजा करने सूर्य मंदिर जा रहे अधेड़ काे कुचल दिया।

मौत के बाद आक्रोिशत ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंगामा शुरू कर दिया लोग मुआवजा व इलाके में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। मृतक की पहचान 50 वर्षीय धनंजय प्रसाद के रूप में की गई हैं। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंच कर।

आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की सहायता उपलब्ध कराई तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात का संचालन सुचारू हुआ। घटनाक्रम की जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन होता है। बालू ढोने वाले वाहन बेलगाम चलते हैं। इसी कारण आए दिन ग्रामीणों की जान जा रही है। पुलिस धंधेबाजों पर कार्रवाई नहीं करती है। बालू ढोने वाले ज्यादातर चालक नाबालिग हैं।

घटना के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंज रही थी। मृतक परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। परिवार में पत्नी दो पुत्री और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story