जमुगाय नदी के पास टोटो पलटा, छह घायल, चार की स्थिति गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
जमुगाय नदी के पास टोटो पलटा, छह घायल, चार की स्थिति गंभीर


नवादा, 05 अक्टूबर (हि.स.)।नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के जमुगाय नदी के पास सोमवार को रजौली से सिरदला की ओर जा रहा टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंध गांव निवासी विपिन कुमार (20), सरिता कुमारी (24), आर्यन कुमार (11), कुंदन कुमार (10), रोशन कुमार (13) और डेढ़ वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग रजौली से टोटो पर सवार होकर सिरदला बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जमुगाय नदी के समीप टोटो के सामने अचानक पशु आ जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और टोटो सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय जांच के बाद चार घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। वहीं, दो घायलों का इलाज रजौली अस्पताल में किया गया। घटना के बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story