सावन महोत्सव में झूम नन्हे मुन्हे बच्चे,अव्वल कलाकार पुरस्कृत

WhatsApp Channel Join Now
सावन महोत्सव में झूम नन्हे मुन्हे बच्चे,अव्वल कलाकार पुरस्कृत


नवादा,26 अगस्त (हि.स.)।

नवादा के बी पी एस पब्लिक स्कूल सह बी पी एस किड्स जोन राम नगर के सभागार में बुधवार को सावन महोत्सव तथा रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो छात्र छात्राओं ने सावन गीत गाकर श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार, प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिन्हा तथा उप प्राचार्य सारिका भगत के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

उसके बाद निदेशक पंकज कुमार के द्वारा भगवान गणेश, शंकर तथा माता पार्वती की आरती उतार कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र और छात्राओं के द्वारा भगवान शिव को समर्पित कई रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुति की गई जिसे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने आनंद लिया।

इसके बाद भाई बहन को समर्पित रक्षा बंधन पर्व को बहुत ही समर्पित भाव से मनाया गया, जिसमें सभी बहनों ने अपने वर्ग के अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर उनसे वचन लिया कि वे सदैव उनकी रक्षा करेंगे। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक साथियों यथा विश्वास कुमार, आकाश, विनोद, सोनाली, पम्मी, समृद्धि, पूजा, आरती, करीना, मुस्कान, वर्षा, सुचित, विभूति, आदित्या, कृष्णा तथा स्वीटी का भरपूर योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story