नीट पेपर लिक आंदोलन के छात्रों पर लाठी चार्ज के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी का नवादा में प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
नीट पेपर लिक आंदोलन के छात्रों पर लाठी चार्ज के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी का नवादा में प्रदर्शन


नवादा,23 जुलाई (हि.स.)। नीट प्रश्न पत्र परीक्षा के पूर्व ही सार्वजनिक हो जाने के विरुद्ध आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवादा की सड़कों पर प्रदर्शनकिया। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए इस्तीफे की मांग की।

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवादा की सड़कों पर प्रदर्शन निकालकर मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि देश को रसातल में धकेला गया।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर थाने के निकट अवस्थित धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नीट पेपर लीक होने के मामले में हजारों लाखों छात्रों का जीवन बर्बाद हुआ है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कांग्रेस पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर समय रहते धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो निश्चित तौर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आंदोलनकारी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंप कर इसे भेजने का भी आग्रह किया।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आम नागरिकों से भी आंदोलन का समर्थन करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर मनीष कुमार, विनोद कुमार पप्पू, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थिति थे।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story