जागरूकता से ही संभव है कुपोषण मुक्त समाज की स्थापनाः शशि कुमारी
नवादा, 20 अप्रैल (हि.स.)। नवादा बाल विकास परियोजना के सौजन्य से सोमवार को नवादा जिले के जामनगर पटवा सराय में पोषण पखवाड़े समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवादा के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी ने महिलाओं तथा बच्चों को मोबाइल कम देखने ,जंग फूड नहीं खाने तथा पैकेट में बंद भोजन नहीं खाने की सलाह देते हुए बेहतर जीवन जीने के कला सिखाई।
उन्होंने कहा कि कुपोषण का सबसे बड़ा करण खान-पान है। हम खान-पान के मर्यादाओं का पालन करना भूल गए हैं। इस कारण ही कुपोषण का प्रभाव समाज में बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि कुपोषण मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य जागरूक होना जरूरी है। ताकि हम जीवन जीने के सही कला की जानकारी रख सकें।
उन्होंने समारोह के साथही गांव में घूम कर महिलाओं तथा बच्चों को बेहतर जीवन पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। ताकि समाज को कुपोषण से मुक्ति कराया जा सके। पोषण पखवाड़े के अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके माध्यम से कुपोषण रहित समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर कार्यालय कर्मी अरविंद कुमार तथा अन्य महिला पर्यवेक्षक उपस्थित थी।
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

