त्रिपुरा मे आयोजित हेरिटेज फेस्टिवल के लिए 11प्रतिभागियों का चयन
नालंदा, बिहारशरीफ 21 फ़रवरी (हि.स.)।त्रिपुरा सरकार व युवा विकास केंद्र त्रिपुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हेरिटेज फेस्टिवल में भाग लेने के लिए रघुनंदन सेवा सदन नालन्दा के नेतृत्व में त्रिपुरा जा रहे प्रतिभागी को लोकगायक व ब्रांड एम्बेसडर भैया अजीत निदेशक सरस्वती विद्या मंदिर चोरसुआ सोनू कुमार सक्सेना ने आज शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
निदेशक रघुनंदन सेवा सदन रोहित कुमार ने बताया कि त्रिपुरा सरकार व युवा विकास केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष देश व पड़ोसी देश के युवाओं को त्रिपुरा की समृद्ध विरासत से अवगत कराने व देश की संस्कृति को एक दूसरे से आदान प्रदान करने के उद्देश्य से हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसमें भाग लेने वाले युवा अपनी मातृभाषा के अलावा देश के अन्य हिस्सों में बोलीजने वाली भाषा सीखते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी क्षेत्र की स्थानीय लोकनृत्य संस्कृति से पूरे देश को अवगत करते हैं।
बिहार से प्रहलाद कुमार, कुंदन कुमार, अजीत कुमार, सुशांत कुमार, सुजीत कुमार, आनन्द राज, आशीष कुमार, सानिया सक्सेना, मणिकांत कुमार, राजू कुमार भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उमेश प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार,देवकांत सिन्हा, विभा कुमारी, स्मिता कुमारी, सरोज कुमारी, ऊषा कुमारी, गुड़िया सक्सेना ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

