नालंदा जिले में पांच अपहृत मुक्त, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 1 दिसंबर (हि.स.)।नालंदा जिले के नूरसराय थाना पुलिस ने सोमवार को अपहृत किए गए पांच लोगों को स्विफ्ट डिजायर वाहन सहित सकुशल बरामद कर लिया है।

घटनाक्रम की जानकारी एसडीपीओ टू संजय कुमार जायसवाल ने दी है।उन्होंने बताया कि सोमवार की अहले सुबह सूचना मिली कि नूरसराय कि ओर बारात जा रहे पांच लोगों को एक कार में सवार पांच लोगों को अवैध तत्वों ने अपहरण कर लिया है।

अपहृतों को एक बाइक और एक बोलेरो सवार अपराधियों ने कार समेत जबरन अगवा कर लिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद एसडी पी ओ टू के नेतृत्व में एक विशेष टीमगठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिऔना ,छतरपुर और अंधना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान अपहृत को बरामद करते हुए आरोपीतों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करते पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story