नालंदा जिले में नौ डिग्री कॉलेज को मिली मान्यता

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में नौ डिग्री कॉलेज को मिली मान्यता


नालंदा, बिहारशरीफ 03 जून (हि.स.)। वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के सात निश्चय-3(2025-30) का चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य अंतर्गत नालन्दा जिले में बुधवार को स्थापित 9 डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों के जीर्णोद्धार आवश्यक निर्माण विकास कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

बताया जाता है कि नालंदा जिला अंतर्गत डिग्री कॉलेज के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों में मुख्यतः रहुई प्रखंड में श्री बालेश्वर सिंह +2 उच्च विद्यालय, पतासंग नूरसराय प्रखंड में उच्च विद्यालय, नूरसराय बिंद प्रखण्ड में मध्य विद्यालय, उत्तरथू नगरनौसा प्रखंड में मगध विद्यापीठ उच्च विद्यालय, लोदीपुर, उस्मानपुर कतरीसराय प्रखंड में टेकनारायण +2 उच्च विद्यालय बादी, कतरीसराय थरथरी प्रखंड में +2 उच्च विद्यालय, पमारा, त्रिभुवन बिगहा, थरथरी, नालंदा (पीएम श्री विद्यालय) करायपरशूराय प्रखंड में मध्य विद्यालय मखदुमपुर, परवलपुर प्रखंड में मध्य विद्यालय नेहुआपर, सरमेरा प्रखंड में उच्च विद्यालय गोपालबाद, प्राणवा, सरमेरा (पीएम श्री विद्यालय) साथ हीं जिले में प्रस्तावित महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित शैक्षणिक संस्थानों के वर्ग कक्षों भवन परिसर के यथा आवश्यक निर्माण जीर्णोद्धार विकास कार्य हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन हेतु फर्नीचर, उपस्कर, स्टेशनरी यथा शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहित संबंधित प्रधानाध्यापक एवं पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थें ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story