फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 103 राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 30 मई (हि.स.)। नालंदा जिले में फार्मर रजिस्ट्री करने के राजस्व कर्मियों के द्वारा आनाकानी के साथ साथ अवैध राशि मांगने की शिकायत पर नालंदा जिले के जिला कृषि पदाधिकारी ने 103 राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें वेतन बंद और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला कृषि पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि जिले में 196783 किसानो को फार्मर रजिस्ट्रीकरण किया जाना है पर अभी तक मात्र 12 हजार किसान को ही रजिस्ट्रेशन किया गया है जो जिले में सबसे कम उपलब्धि है।

डीएओ ने बताया कि अब तक 52किसान समन्वयक व किसान सलाहकार और 51 राजस्व कर्मी और अमीन पर कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक वेतन बंद कर दिया गया है। वहीं विभागीय रिपोर्ट में बताया गया है कि कृषि समन्वयक और सलाहकार को सिर्फ किसानों को केवाईसी करना है जबकि राजस्व कर्मियों और अमीन को फार्मर रजिस्ट्रीकरण करना है जिले के हर पंचायत में इसके लिए शिविर लगायी जाती फिर भी रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जिले में 52 प्रतिशत किसानों का ई-केवाईसी किया गया है जबकि 58 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्रीकरण किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story