महिला सहकर्मी के साथ मारपीट के आरोप में कृषि समन्वयक निलम्बित

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 07 मई (हि.स.)। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत कृषि समन्वयक विभा कुमारी के साथ मारपीट के आरोप में कृषि समन्वयक जितेन्द्र कुमार को आज गुरुवार को विभागीय आदेश से निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में डीएम डा रितेश ने बताया कि पिछले माह किसान संगोष्ठी के दौरान कृषि समन्वयक विभा कुमारी थोड़ी बिलंव से पहुंची साथ ही रजिस्ट्रेशन पंजी लाना भूल गयी थी जिससे आक्रोशित होकर कृषि समन्वयक जितेन्द्र कुमार ने अभद्र व्यवहार करते हुए महिला सहकर्मी के साथ मारपीट कर दिया था।

घटनाक्रम की जानकारी विभाग के अधिकारियों को देकर जांच की मांग की थी । इसके लिए विभागीय स्तर पर नौ सदस्यीय टीम की गठन कर मामले का जांच कराया गया जिसमें मामले को सत्य पाते हुए कृषि समन्वयक जितेन्द्र कुमार को दोषी पाया गया फलत विभागीय आदेश पर निलंबित किया गया है साथ ही विभाग को इनके अन्य कार्यकाल को देखते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने का भी अनुरोध किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story