राजगीर जू और नेचर सफारी का विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स ने किया भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
राजगीर जू और नेचर सफारी का विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स ने किया भ्रमण


नालंदा, बिहारशरीफ 23 अप्रैल (हि.स.)।

नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में स्थित जू सफारी और नेचर सफारी का विभिन्न देशों से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स के एक दल ने आज गुरुवार को भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं का करीब से अवलोकन किया।भ्रमण के दौरान इन क्रिएटर्स ने राजगीर जू सफारी में बनाए गए अत्याधुनिक इन्क्लोजर में वन्यजीवों को देखा और उनके व्यवहार तथा संरक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने 180 डिग्री थियेटर, इंटरप्रिटेशन सेंटर और एवियरी का भी अवलोकन किया। इन सभी स्थलों पर वन्यजीवों से जुड़ी जानकारी को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसे देखकर विदेशी मेहमान काफी प्रभावित हुए।इसके बाद सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने नेचर सफारी पहुंचकर वहां स्थित प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज और सस्पेंशन ब्रिज का भी भ्रमण किया। पहाड़ियों के बीच बने इन आकर्षक पुलों और आसपास के प्राकृतिक दृश्य ने सभी को रोमांचित कर दिया। उन्होंने यहां के बेहतर बुनियादी ढांचे, साफ-सफाई की व्यवस्था और पर्यटकों के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम, सहायक वन संरक्षक अजय कुमार तथा वनपाल निरंजन कुमार ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स का मोमेंटो देकर स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय भ्रमण से राजगीर के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी और यहां अधि

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story