डीएम ने किया स्वास्थ विभाग के कार्यों की समीक्षा
नालंदा, बिहारशरीफ 17 अप्रैल (हि.स.)। बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने आज शुक्रवार को जिला स्वास्थ विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं का लाभ अंतिम पादान के लोगों तक पहुंचाना निहायत ही जरूरी है। जहां अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त भोजन मेनू के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही अस्पतालों की साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधा आदि की व्यवस्था हर हाल में सुधार करने कि हिदायत दी गई है वहीं आम जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रशासनिक गति बढ़ा दी गई है, जहां विभिन्न माध्यमों से बार-बार मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपलब्धता की शिकायत मिलने के उपरांत, इसके समाधान हेतु सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक 24 x 7 चिकित्सकों की उपलब्धता से संबंधित उपस्थित चिकित्सकों का नाम, मोबाईल नं० एवं रोस्टर ड्यूटी का समय अंकित कराकर दुरसंचार पर प्रदर्शित कराया जा रहा है। इसके बाद से चिकित्सको की अनुपस्थिति में गुणात्मक सुधार हुआ है और इस संबंध में आमजनों की शिकायत पर विराम लगाई गई है।
साथ हीं साथजिला के अस्पतालों में दिये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाएं यथा- पैथोलॉजिकल जाँच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउण्ड, ऑख जाँच, ईसीजी, सिजेरियन विधि से प्रसव, अन्य बड़े ऑपरेशन की सुविधा इत्यादि की जानकारी एवं आधुनिक मशीन की उपलब्धता से संबंधित के माध्यम से प्रदर्शित करने से आम जनता का विश्वास बढ़ा है एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे अन्य बड़े-बड़े ऑपरेशन कराने वालों की संख्या में वृद्धि भी हुई है।जिला पदाधिकारी महोदय के निदेशानुसार मरीजों के सुविधा हेतु सभी अस्पतालों में टीवी पर कार्यरत चिकित्सक का नाम एवं मोबाइल नं० प्रदर्शित करने से मरीजों को काफी सुविधा हो रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

