नालंदा जिले के धरमपुर विद्यालय में बाल मेला आयोजित खेल-कूद व प्रतिभा प्रदर्शन में बच्चों ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले के धरमपुर विद्यालय में बाल मेला आयोजित खेल-कूद व प्रतिभा प्रदर्शन में बच्चों ने मारी बाजी


नालंदा, बिहारशरीफ 20 मार्च (हि.स.)।नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय धरमपुर में भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों में भाग लेने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया। मंच संचालन संतोष कुमार पार्थ ने किया।

डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया।बाल मेले में बच्चों ने चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सुई दौड़, लंबी कूद एवं गोली दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा चित्रकला प्रदर्शनी एवं टीएलएम कार्यक्रम ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी खूब सराहना की ।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाली रजिया देवी सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक भी काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर एचएम रुपेश कुमार, अरुण कुमार साहू, बीआरसी से कौशल कुमार, सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, ताड़क नाथ जायसवाल, धनेश कुमार, अंजु देवी, राज दिवाकर, अनामिका प्रिया, वार्ड सदस्य, शिक्षा समिति के सचिव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story