नालंदा जिले में राजगीर महोत्सव को लेकर 32कोषांग दल का किया गया गठन
नालंदा, बिहारशरीफ 3 दिसंबर (हि.स.)।पर्यटन विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन नालन्दा के तत्वाधान में राजगीर महोत्सव2025 का आयोजन आगामी 19 दिसंबर से से 21 दिसंबर को किया जायेगा इसी परिपेक्ष्य में कुंदन कुमार जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु 32 कोषांगों का गठन कर कार्य एवं दायित्व संबंधित पदाधिकारियों कर्मियों को सौंपी गई है।
जिला मुख्यालय स्थित शहीद हरदेव भवन के सभागार में आहूत बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि व्यक्तिगत अभिरूची लेकर गतवर्ष कीभांति इस वर्ष भी राजगीर महोत्सव-2025 को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न करा अपने कर्तव्य दायित्व का निर्वहन करेंगे।
वहीं राजगीर महोत्सव2025 के अवसर पर विभिन्न कार्यों यथा सांस्कृतिक कार्यक्रम,ग्रामश्री मेला, कृषि मेला, पुस्तक मेला एवं अन्य कार्यों को ससमय सम्पन्न कराने हेतु फर्म एजेंसी का चयन निविदा के माध्यम से कर ली गई है।इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राजगीर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

