कार्य में लापरवाही पर आवास सहायक पर गिरी गाज

WhatsApp Channel Join Now
कार्य में लापरवाही पर आवास सहायक पर गिरी गाज


नालंदा, बिहारशरीफ 2 दिसंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा पी एम बाई जी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों के वार्डों में हो रहे कचरा उठाव संबंधी जानकारी स्वच्छता मित्र एप पर प्रविष्ट करने का निदेश दिया गया वहीं सभी वार्ड में कार्यों को सुचारु रुप से संचालन का निदेश दिया गया है। साथ ही बताया गया है कि योग्य लाभुकों द्वारा निर्मित व्यक्तिगत शौचालय का भुगतान जांचों उपरांत करने का निदेश दिया गया है।

ओडीएफ प्लस मॅडल गाँव के मानक को पूर्ण करने वाले गाँव को चिन्हित करते हुए उसे मॅडल गांव मार्क करने का निदेश दिया गया है। साथ हीं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई जो निर्माणाधीन है, उसे पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। ग्राम पंचायत को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के मद में व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। साथ ही साथ डिजिटल कम्युनिकेशन मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत पंजीकृत परिवारों को राज्य कार्यालय से प्राप्त स्वच्छता संदेश को व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही भेजे गए संदेशों के संदर्भ में फीडबैक कॉ एवं गृह भ्रमण करने का निदेश दिया गया है।

एल एस बीए के कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण भी सी हरनौत से स्पष्टीकरण मांगा किया गया है। वहीं आवास कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि तिसरी किस्त दिए जाने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है जिस पर असंतोष व्यक्त किया गया साथ ही पाया गया कि आवास सहायक अपने कार्यों में रुचि नहीं ले रहे है जिसके कारण संबंधित प्रखंड के आवास सहायक से स्पष्टीकरण कि मांग किया गया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story