रवि महाअभियन के तहत नालंदा में किया गया कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन
नालंदा,बिहारशरीफ 1 दिसंबर (हि.स.)।नालंदा जिले के नुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारा खुर्द पंचायत के धर्मपुर गांव में सोमवार को वासंतिक रवि महाअभियान 2025 के अंतर्गत कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।
चौपाल में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुप्रिया भारती ने किसानों को संबोधित करते हुए पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरता कम होती है, पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और फसल उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।इसलिए किसी भी परिस्थिति में खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने फसल विविधी करण, उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती और सरकारी अनुदान से मिलने वाली कृषि मशीनरी के लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यकम में महिंद्रा ट्रैक्टर की ओर से आए विशेषज्ञ मनोज कुमार ने आधुनिक फार्म मशीनरी , फसल प्रबंधन तकनीक और कृषि में मशीनी करण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सही मशीनों के उपयोग से समय, श्रम और लागत—तीनों की बचत होती है तथा उत्पादन क्षमता बढ़ती है।इस चौपाल का संचालन आशुतोष कुमार सुधांशु ने किया ।
मौके पर नकुल प्रसाद किसान सलाहकार पंकज कुमार सिंह सुबोध कुमार, होरील प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे।किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कई महत्वपूर्ण सवाल भी पूछे जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

