नालंदा जिले में विभिन्न हादसों में तीन की मौत
बिहारशरीफ 26 मार्च (हि.स.)। जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआरा मोड़ के पास हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, ममेरा भाई जख्मी हो गया।
दोनों युवक बाजार से दवा लेकर लौट गांव रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक करायपरसुराय के कुशापर गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार हैं। युवक छठ पर्व पर ननिहाल जमुआरा गांव आया था। जहां हादसा हुआ।
जख्मी ममेरा भाई कौशलेंद्र कुमार इलाजरत हैं।थानाध्यक्ष गौरव सिंधू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।इसी तरह नगरनौसा प्रखंड के अकैड़ गांव निवासी मििथलेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार की बुधवार की देर शाम पटना जिले के दनियावां थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
दनियावां थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है।वहीं, सरमेरा थाना अंतर्गत चेरो गांव के जमुना तालाब में गुरुवार की सुबह डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक वूंदावन गांव निवासी गौतम चौहान के 9 साल के पुत्र आयुष राज हैं।परिवार ने बताया कि सुबह में बच्चा छठ घाट पर स्नान करने गया था। जहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

