तिलयुगा नदी में मिला युवक का शव, निर्मली में मची सनसनी

WhatsApp Channel Join Now
तिलयुगा नदी में मिला युवक का शव, निर्मली में मची सनसनी


तिलयुगा नदी में मिला युवक का शव, निर्मली में मची सनसनी


सुपौल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के निर्मली नगर पंचायत स्थित तिलयुगा नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रसूसार जाने वाली सड़क पर स्थित लोहा पुल और सीमेंट पुल के बीच नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निर्मली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सियावर मंडल पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत और समाजसेवी विवेक कुमार साह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव बाहर निकलने के बाद मृतक की पहचान निर्मली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी मनोज कुमार साह (करीब 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामलाल साह के रूप में हुई।

इस संबंध में निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि नदी से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story